झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल द्वारा झूलेलाल मंदिर डिग्गी चौक पर भक्ति कार्यक्रम, लंगर व शरबत वितरण

अजमेर। 26अप्रैल,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के तत्वावधान में डिग्गी चौक स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पूज्य श्री झूलेलाल साहिब एवं देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई तथा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी, महासचिव रमेश लालवानी, सचिव शंकर छतानी, कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके उपरांत लंगर के प्रसाद का वितरण किया गया तथा केरी के पानी (आम पना) का शरबत भी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के सेवादारी मंडल के थांवर दास शिवनानी की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

+