व्यापारिक महासंघ ने की स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में शट डाउन,पाईप लाईन टूटने व अन्य कारण हेतु पानी रिजर्व रखने की मांग

अजमेर 25 अप्रैल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में पेयजल के अनेक दावो के बावजूद पेयजल की किल्लत पर रोष प्रकट किया है।महासंघ के उपाध्यक्ष किशन पारीक और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी,जलदाय मंत्री सुरेश सिंह रावत,राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौर और जिलाधीश लोक बंधु और जन स्वास्थ्य अभिया़ित्रकी चीएचईडी के अधिकारियो से मांग की है कि शट डाउन के लिए,पाईप लाईन टूट जाने और अन्य आपात कारणों के समय पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए रिजर्व में पेयजल रखवाने के प्रबंध किये जाने की मांग की है।रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में पेयजल लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग,अवैघ कनैक्शनों ,बूस्टरों पेयजल लाईन से छेडछाड करने वालो के विरूद्व ठोस कानूनी कार्यवाही करवाने,पेयजल की नियमित 24 धण्टे आपूर्ति करवाने,वर्षा ऋतु में पानी के व्यर्थ बह जाने को रोकने के लिए उचित स्टाॅक करवाने के प्रबंध करवाने की व्यवस्था की मांग की है।लालवानी ने बताया कि बीसलपुर बांध में जरूरत के अनुसार और क्षमता से अधिक पानी की आवक हो चुकी है इसको देखते हुए पानी की नियमित आपूर्ति की जाये।महन्त टहलगिरी गोस्वामी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,किशोर मंगलानी,विशनदास वासवानी,सरदार बलबीर सिंह,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,मानमल गोयल,किशन पारीक,किशोर टेकवानी,चेतन सैनी,गोविन्द लालवानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी,महासचिव रमेश लालवानी,विजय गोयल,आशीष शर्मा,सरदार भजन सिंह सलूजा एवं अन्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य सम्बंधितो से मांग की है कि लोक कल्याणकारी सरकार की पीने के पानी को नागरिको को पेयजल की उचित आपूर्ति नियमित करने के प्रबंध करावे।

+