विश्व सिन्धी हिन्दू फैडरेशन ऑफ़ ऐसोसिएशन का मुम्बई में 3 दिवसीय सम्मेलन 12 से 14 मई तक, मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडनवीस व समस्त सिन्धी एमएलए व एमपी होंगे अतिथि

अजमेर 26 अप्रेल 2026 विश्व सिन्धी हिन्दू फैडरेशन ऑफ़ ऐसोसिएशन का साधारणा सभा का सम्मेलन आगामी 12 मई मंगलवार से 14 मई गुरूवार तक मुम्बई में आयोजित किया जायेगा।आयोजक मण्डल ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्रू सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि संगठन का गठन विदेशो में सिन्धियों के अधिकार दिलवाने,विश्व के समस्त सिन्धी संगठनो में एकजुटता कायम करने,सिन्धी युवाओ को भारतीय प्रशासनिक सेवाओ में आगे बडाने में मार्गदर्शन करने,युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने ,प्रत्येक प्रदेश में सिन्धी अकादमी का गठन करवाने,सिन्धी विश्व विद्यालय खुलवाने,सिन्धू भवन बनवाने,झूलेलाल मन्दिर के गठन करवाने,26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में सिन्घी झांकी निकलवाने,सिन्धी चैनल चालू करवाने,वर्ष में दो अवकाश घोषित करवाने आदि के उद्वेश्य से गठन किया गया है।सम्मेलन के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडनवीज होगें।मुख्य संरक्षक सांसद शंकर लालवानी,संरक्षक राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होगे।कार्यक्रम मुम्बई वेस्ट बाल गंधर्व रंग मन्दिर परिसर में आयोजित किया जायेगा।सिन्धी समा जके समस्त विधायक श्रीचन्द कृपलानी,एमएलए भगवानदास सबनानी,एमएलए अशोक रोहानी,एमएलए कुमार आइलानी,एमएलए डा.पायल कुकरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरूमुख जगवानी,राष्ट्रीय महासचिव डा.राजू वी.मनवानी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.पीताम्बर धनवानी,संयुक्त होषाघ्यक्ष सत्येन्द्र भावनानी सम्मलित होगे। सिन्धी समा जके प्रमुख संगठनो प्रमुख मुखियों सिन्धी ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखी महासचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश लालवानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,अशोक झामनानी,अशोक गोहरानी,गोविन्द लालवानी,राजेश झूरानी सहित अन्य ने सिन्धू धाटी और सभ्यता संस्कृति की विश्व विख्यात पहचान सिन्धी भाषा व संस्कृति को संजोये रखने प्रत्येक स्तर पर अलग अलग तरीके से भी योगदान करने के लिए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाऐं प्रदान की है।

+