बौद्व मठठ में पुस्तक दिवस के अवसर पर वैचारिक गोष्ठी में बताया कि पुस्तक मानव का सर्वश्रेष्ठ मित्रःलक्ष्मी
अजमेर 26 अप्रेल 2026 बौद्व मठठ गौतम नगर में महाबोद्वि विद्यालय परिसर में रविवार को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में श्रीमती लक्ष्मी पुष्पेन्द्र ने बताया कि पुस्तक मानव की सर्वश्रेष्ठ मित्र होती है।अध्यक्षता करते हुए श्रीमती लक्ष्मी ने कहा कि मानव को अपने फ्री समय में पुस्तको का अध्ययन करना चाहिये।मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राधास्वामी सत्ंसग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य निःशुल्क प्राप्त करने के लिए उनसे सम्पर्क किया जा सकता है। सर्वधर्म प्रतिनिधियो के कर कमलो के द्वारा महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके उनको नमन किया गया।बौद्व मठठ के अध्यक्ष व महाबोघि विद्यालय के निदेशक गुणवन्त राहुल और प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल द्वारा एस एन गोयनका के प्रवचनो के माध्यम से महात्मा बुद्व की शिक्षाओं को समझाया गया।श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आगामी 01 मई शुक्रवार को महात्मा बुद्व जयन्ति मनाये जाने के लिए तैयारियो के लिए मीटिंग का आयोजन भी किया गया।बुद्व जयन्ति कार्यक्रम की तैयारियो की मीटिंग में मोध प्रकाश,सुश्री प्रेरणा,पुष्पेन्द्र कुमार,श्रीमती लक्ष्मी,श्रीमती सोनी राहुल,रमेश लालवानी,वर्चुअल रूप से दिल्ली से मनीष महावन,जयपुर से याशिका, गंगानगर से श्रीमती सुनीता चैधारी,श्रीमति अनिता,सुमन गौड,चन्द्र लखानी,उज्जैन से राजेन्द्र मूरजानी,शंकर छत्तानी सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 32
