श्रेष्ठ चित्रकारी के लिए जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति द्वारा पुष्पेन्द्र मुनीम को किया सम्मानित

अजमेर 26अप्रेल 2026 श्रेष्ठ चित्रकारी और श्रेष्ठ पेन्टिंन्ग्स के लिए जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में पुष्पेन्द्र मुनीम को रविवार को सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक और सर्वधर्म समिति के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पुष्पेन्द्र मुनीम के द्वारा किसी भी व्यक्ति अथवा चित्र का सजीव चित्रण किया जाता है।लालवानी ने बताया कि पुष्पेन्द्र चित्र को देखकर हूबहू चित्र बनाने की कला में विशेष रूप से माहिर है।राकेश राजोरिया ने बताया कि पुष्पेन्द्र पिछले अनेक वर्षाे से इस कला को करते आ रहे है।गुणवन्त राहुल और रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा माला पहनाकर,खद्वद्वड पहनाकर और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यातिमक साहित्य बौद्व धर्म और स्प्रिच्यूअल लिंक रमेश लालवानी के कर कमलो से भेंट करके सम्मानित किया गया।पुष्पेन्द्र मुनीम ने इस अवसर पर बताया कि जन सेवा समिति ने एक कलाकार को सम्मानित किया हैं और मान बडाया है इस हेतु मैं सर्वधर्म समिति का आभारी हूं।

+