व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के पीने के पानी हेतु किये परिण्डे वितरित
अजमेर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रांे में पक्षियों के पीने के पानी हेतु निःशुल्क पीने के पानी हेतु परिण्डे वितरित किये जा रहे है।कार्यक्रम के संयोजक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि रामगंज बाजार गोविन्द नगर,हरि ओम काॅलोनी चन्द्र वरदाई नगर,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज,झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर तारागढ पहाडी, ,राजावीर बाजार,मायाणी चिकित्सालय परिसर,कमला बावडी आदि क्षेत्रो में निःशुल्क परिण्डो का वितरण किया जा चुका है और अनेक क्षेत्रो में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में निःशुल्क परिण्डो का वितरण किया जा रहा है।निःशुल्क सेवाऐं प्रदान करने वालो में महासंघ के किशोर मंगलानी, गोविन्द लालवानी,भगवान रूपानी,उमेश मीणा,रमेश लालवानी,राजेन्द्र मूरजानी,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,प्रियेश लालवानी आदि द्वारा सेवाऐं प्रदान की जा रही है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 22
