अजमेर में हज पर रवाना होने वाले आजमीन का इस्तकबाल, उमराह से लौटे ज़ायरीन का स्वागत
मोहम्मद नज़ीर क़ादरी अजमेर। 25 अप्रैल, अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस.एम. अकबर के नेतृत्व में अन्दर कोट क्षेत्र से हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले आजमीन का भव्य इस्तकबाल किया गया। इस दौरान उन्हें माला, साफा, शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा दरगाह की दस्तार बांधकर दुआओं के साथ रवाना किया गया। हज यात्रा पर जाने वालों में मोहम्मद निसार मुल्तानी साहब व उनकी पत्नी काफिया बेगम, गुलाम अली साहब, रेलवे से सेवानिवृत्त अकरम सिद्दीकी साहब व उनकी पत्नी, रिटायर्ड शिक्षिका रिजवाना तबस्सुम, देहली गेट निवासी मोहम्मद हनीफ साहब व उनकी पत्नी मलका बेगम सहित अन्य आजमीन शामिल हैं। कार्यक्रम में उमराह के सफर से लौटे दिलशाद अंसारी, शकील खान और मुशर्रफ़ सिद्दीकी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर दरगाह के खादिम व रूहानियत कमेटी के सचिव डॉ. सोहेल चिश्ती ने सभी को दरगाह की दस्तार बांधी। हाजी मोईजुद्दीन बाबा ने अजमेर, राजस्थान और पूरे देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई, जबकि शकील खान ने सलाम पेश किया। कार्यक्रम में एस.एम. अकबर, दिलशाद अंसारी, फरीद खान, अलीमुद्दीन खान, तनवीर सिद्दीकी, साबिर अली, इम्तियाज अंसारी, हुसैन मोहम्मद, तनवीर हुसैन, जुल्फिकार अहमद सहित रूहानियत कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 57
