अजमेर व्यापारिक महासंघ ने जिलाधीश से की मांग: वर्षा पूर्व सड़कों का हस्तांतरण व नालों की सफाई हो सुनिश्चित
अजमेर, 25 अप्रैल 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में जिलाधीश लोक बंधु से मुलाकात कर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) को वर्षा पूर्व शीघ्र हस्तांतरित कराने की मांग की। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, संरक्षक ओम प्रकाश टांक, संतोष बर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पदाधिकारियों ने मांग रखी कि वर्षा ऋतु से पहले शहर के सभी नालों और नालियों की सफाई कराई जाए तथा निकाले गए मलबे को तुरंत उठाया जाए। इसके साथ ही सड़कों की समय रहते मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान गहरे गड्ढों की समस्या न उत्पन्न हो। महासंघ ने यह भी मांग की कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर, जिन सड़कों के हस्तांतरण का निर्णय लिया जा चुका है, उनके सभी संबंधित दस्तावेज जल्द से जल्द अजमेर विकास प्राधिकरण को सौंपे जाएं और सभी सड़कों का निर्माण व सुधार कार्य वर्षा पूर्व पूरा किया जाए। इस दौरान महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी, हाजी फखर काजमी, महेन्द्र बंसल, किशोर टेकवानी, किशन पारीक, संजीव खण्डेलवाल, श्रीमती कुशाल जैन, एडवोकेट वाहेदा चिश्ती, प्रदीप अग्रवाल, सरदार बलबीर सिंह, ठाकुर प्रसाद, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, विजय गोयल, गोविन्द लालवानी, ठाकुर मूलानी, मानमल गोयल, किशन छबलानी, नरेश पहलवान जोधानी, दिनेश मूरजानी, सुरेश तम्बोली, बंटी भार्गव सहित अन्य सदस्यों ने भी जिलाधीश से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 38
