बौद्व मठठ में सोनी गुणवन्त की अध्यक्षता में आज पुस्तक दिवस वैचारिक गोष्ठी का आयोजन सोमवार को व एस एन गोयनका के प्रवचन सुनाये जायेंगे
अजमेर 25 अप्रेल 2026 बौद्व मठठ गौतम नगर में महाबोद्वि विद्यालय परिसर में रविवार 26 अप्रेल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रातः काल 10 बजे से वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।मुख्य वक्ता के रूप में सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी होंगे।सर्वधर्म प्रतिनिधियो के कर कमलो के द्वारा महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके उनको नमन किया जायेगा।बौद्व मठठ के अध्यक्ष व महाबोघि विद्यालय के निदेशक गुणवन्त राहुल और प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल द्वारा एस एन गोयनका के प्रवचनो के माध्यम से महात्मा बुद्व की शिक्षाओं को समझाया जायेगा।गुणवन्त राहुल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आगामी 01 मई शुक्रवार को महात्मा बुद्व जयन्ति मनाये जाने के लिए तैयारियो के लिए मीटिंग का आयोजन भी किया जायेगा।कार्यक्रम में राकेश राजोरिया,मोध प्रकाश,सुश्री प्रेरणा,श्रीमती सुनीता चोधरी,श्रीमति अनिता,श्रीमती याशिका,सुमन गौड,वर्चुअल रूप से श्रीमती मनीषा महावन सहित अन्य सम्मलित होंगे। ।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 27
