मोहिनी एकादशी के अवसर पर श्याम दरबार में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन,श्री श्याम दरबार व मीन महादेव मन्दिर में श्रद्वालुओ द्वारा अनेक आयोजन होंगे
अजमेर 25 अप्रेल 2026 मोहिनी एकादशी के अवसर पर श्याम दरबार में आगामी सोमवार 27 अप्रेल को को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।श्री श्याम दरबार गोविन्द नगर नेहरू नगर के सामने स्थित मन्दिर श्रीश्याम प्रेमी मीणा काॅलोनी में मीन महादेव मन्दिर और श्री श्याम दरबार मन्दिर परिसर में महिला मण्डल द्वारा भजन संध्या में अपनी अपनी आस्था को प्रदर्शित किया जायेगा।उमेश मीणा ने बताया कि श्री श्याम दरबार मन्दिर के आस पास का वातावरण प्रतिदिन आरती पूजन से श्याम मय बनाया जा रहा है। ।मन्दिर के संयोजक उमेश कुमार मीणा ने हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के मीडिया प्रभारी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बातया कि सोमवार को मोहिनी एकादशी के अवसर पर सांयकाल 06 बजे से भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।अध्यक्ष बजरंग सिंह और उपाध्यक्ष उमेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक आयोजन किये जा रहे है।श्री खाटू श्याम बाबा और मीन महादेव मन्दिर को चारो तरफ से और अन्दर-बाहर से भी विशेष प्रकार से सजावट की गई है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश्ज्ञ लालवानी ने बताया कि महासंघ के तत्वावधान में मन्दिर परिसर में परिण्डे भी लगाये जायेगे।कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सिंह,उपाध्यक्ष उमेश मीणा,सचिव कैलाश मीणा,कोषाध्यक्ष दीपक हजारी,उप कोषाध्यक्ष उमेश मीणा,संगठन मंत्री ओम प्रकाश मीणा,व्यवस्थापक सुभाष मीणा,कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीकम सेनी,कार्यक्रम संरक्षण प्रमोद कुमार मीणा,कमेटी संरक्षक शिशुपाल मीणा,मीडिया प्रभारी निक्की शर्मा,सह मीडिया प्रभारी दीपक सामरियो को सम्मलित किया गया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 22
