स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर की सडक में नगर निगम की स्मार्ट गाडी सडक मे धंसी, महासंघ और कवंडसपुरा व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जताया रोष,
अजमेर 24 अप्रेल 2026 स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर की सडक में शुक्रवार को नगर निगम की स्मार्ट गाडी सडक के गहरे गडडे मे धंस गई।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और कवंडसपुरा व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोयल ने रोष व्यप्त करते हुए वीडियो के माध्यम से बयान जारी करते हुए जन प्रतिनिधियो और सम्बंधितों पदाधिकारियों की निन्दा करते हुए रोष व्यक्त किया है।राजेश गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि इस प्रकार के स्मार्ट सिटी कहलाने वाले शहर में रहने पर हमें शर्म महसूस होती है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि शहर की मुख्य सडको पर बहुत गहरे गडडे ओर नालो की रेलिंग खुली है,फेरो कवर टूटू है ,नाले खुले है,नाले और नालियां टूटी हुई है। अनेक बार जिला प्रशासन और सम्बंधितो को अनेक बार अनेक नागरिको लोगों द्वारा शिकायतो के बावजूद कोई कार्यवाही नही की जा रही है।इन खडडो में प्रतिदिन निरन्तर दो पहिया वाहनो के पहिये फंस जाकर दुर्धाटनाग्रस्त होते रहते है।शुक्रवार को भी नगर निगम के अधिकारियांे की चार पहिया गाडी कवंडसपुरा में अध्यक्ष राजेश गोयल के कार्यालय के सामने गहरे खडडे में फंस गई जिसे व्यापारियो के सहयोग से बडी मुश्किल से राजेश गोयल ने निकलवाया।महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,उपाध्यक्ष राजेश गोयल,महासचिव रमेश लालवानी,यश मटाई,हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,नकुल खण्डेलवाल,संजय मटाई,जय पाहवा,कमलेश हेमनानी,रवि उदेरानी,किशन थदानी सहित अन्य ने राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी से अजमेर को भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री की मंशा के अनुसार स्मार्ट सिटी बनवाने की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 24 April 2026
- Total Views:- 67
