सिन्धी भाषा में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में सम्मलित होने हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवसथा उदय अकादमी काउंसिल नागपुर में

अजमेर 24 अप्रेल 2026 उदय अकादमी काउंसिल पंजीकृत नागपुर के माध्यम से सिन्धी भाषा में सिविल सर्विेसेस में प्रवेश पाने के सुनहरे अवसर सिन्धी भाषियो को निशुल्क कोचिंग एवं आवास व्यवस्था के अवसर प्रदान करके आईएस एस स्तर के अधिकारी बनने के लिए अवसर प्रदान किये जा रहे है।उपरोक्त जानकारी उदय अकादमी कांउसिल नागपुर के सचिव प्रताप देवानी के द्वारा नव नियुक्त आगामी 2029 दिसम्बर तक नियुक्त किये गये राजस्थान की प्रमुख कार्यकारिणी के पदाधिकारियो अध्यक्ष रमेश दतवानी और महासचिव रमेश लालवानी ने प्रदान करते हुए बताया है कि एक विषय सिन्धी भाषा के रूप में ऐच्छिक आप्शनल विषय लेकर भी भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मलित हुआ जा सकता है।उदय अकादमी काउंसिल राजस्थान इकाई की नव गठित प्रमुख कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में रमेश दतवानी,महासचिव रमेश लालवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी,सचिव के रूप में दीपमाला चैधरी और राजस्थान की कोषाध्यक्ष के रूप शान्ता किशनानी को सम्मलित किया गया है।नवगठित कार्यकारिणी ने बताया कि उदय अकादमी नागपुर के माध्यम से सिन्धी भाषा में सिविल सर्विेसेस में जाने के इच्छुक युवाओ के लिए नागपुर में निःशुल्क आवास और निःशुल्क कोचिंग का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।अधिक जानकारी के लिए नव गठित टीम से सम्पर्क किया जा सकता है।नवगठित कार्यकारिणी को नागपुर मुख्य शाखा के सचिव प्रताप देवानी ने भी हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान की हैं।

+