ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में राज्यसभा सांसद अब्दुल कलाम खान ने दी हाज़री मांगी अमन-चैन की दुआ

बदरुद्दीन कुरैशी
अजमेर, 23 अप्रैल 2026 राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने आज शाम 4:00 बजे विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। इस दौरान उनके साथ शीश मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। दरगाह शरीफ में पहुंचकर उन्होंने मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए तथा दोबारा राज्यसभा सांसद बनने पर गरीब नवाज का शुक्रिया अदा किया। खादिम सैयद मुगनी मियां और खादिम सैयद मोनिस अली ने जियारत कराई, साथ ही दस्तारबंदी कर तबरूक भेंट किया। इससे पूर्व दरगाह बाजार में अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व देहात अध्यक्ष हाजी महमूद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका मालाएं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। अब्दुल कलाम खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर एडवोकेट जुनैद पठान, आरिफ हुसैन, अब्दुल हफीज खान, सदर अमजद हुसैन घोसी, मोहम्मद आजाद, बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद शब्बीर खान, रियाजउद्दीन कुरैशी, मोहम्मद फरीद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

+