बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी पहुंचीं ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह, पेश की चादर और मांगी कामयाबी की दुआ
मोहम्मद नज़ीर क़ादरी
अजमेर। 22 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने मखमली चादर और फूल पेश कर अकीदत जताई तथा देश में अमन-चैन और अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए दुआ मांगी।
दरगाह शरीफ में पहुंचने पर ख्वाजा साहब के खादिम और बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विधिवत जियारत कराई और दरगाह शरीफ की परंपरा अनुसार ओढ़नी उढ़ाकर तबर्रुक भी प्रदान किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने दरगाह की आध्यात्मिक फिजा को बेहद सुकूनदायक बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें खास मानसिक शांति का अनुभव हुआ,
चांदनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अपने करियर के महत्वपूर्ण दौर में हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी हिंदी वेब सीरीज “दा लास्ट प्ले” जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके एल्बम “बटन खुल गए कुर्ती के” और “आज मत कोरबा” भी दर्शकों के बीच पसंद किए गए। वहीं हिंदी फिल्म “नाखून” को वर्ष 2027 में रिलीज किए जाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ आकर दुआ मांगना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और वे भविष्य में भी यहां आना चाहेंगी। दरगाह में उनकी मौजूदगी के दौरान जायरीन और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 22 April 2026
- Total Views:- 111
