श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की मांग गर्मी व वर्षा ऋतु के मौसम में सुरक्षित खाद सामग्री निर्माण में सावधानी की अपील की

अजमेर 22 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष विमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व मे महासंघ के पदाघिकारियों ने बाजारो में गर्मी के मौसम और वर्षा को देखते हुए आगामी त्यौहारों के साथ साथ शादी विवाह एवं वर्षा ऋतु में एवं अन्य अवसरो पर कचैडी,पकौडी,नमकीन,मिठाई,दूध,दही,खान पान की सामग्री मावा,पनीर एवं अन्य खाद्य वस्तुओं के निर्माण में विशेष सावधानी बरतने और शुद्व आहार मिलावट पर वार की नीति पर खाद्य सामग्री के प्रयोग की अपील की है।महासंघ ने लोगो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए खाद्य सामग्री के निर्माण के पुख्ता इंतजाम अपने अपने स्तर पर निर्माताओ से करने की अपील की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि तेल के बार बार प्रयोग से होने वाले रोगो,गर्मी में होने वाले रोगो सहित अन्य मौसमी बीमारियो और मिलावटी मावे,तेल,धी एवं अन्य रसद सामग्री से विशेष रूप से सावधान होने और ऐसे किसी भी प्रकार की सामग्री का निर्माण अथवा उपलब्ध नुक्सानदायक सामग्री उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर संशय की स्थित में जिला प्रशासन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ज्योत्सना रंगा को उनके मोबाईल नम्बर 9413851400 पर अथवा व्यक्त्गित अथवा विभाग के अधिकारियो को उसकी सूचना प्रदान करके लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड करने वालो के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करवाने और जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की जाने वाली कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की है।महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संरक्षक ओम प्रकाश टांक,संतोष बर्मन,अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,मितेश निचानी,जशन वरलानी,हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,किशोर टेकवानी,महासचिव रमेश लालवानी,राजेश गोयल,मोहन लाला खण्डेलवाल,ठाकुर मूलानी,सरदार बलबीर सिंह,श्रीमती कुशाल जैन,कमलेश हेमनानी, मानमल गोयल,ठाकुर प्रसाद,आशीष शर्मा,रणवीर सेनी,किशन पारीक एवं अन्य ने निर्णय लिया कि आम लोगो के जीवन एवं स्वास्थ्य से खिलवाड करने वालो के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने में सरकार की मंशा के अनुसार जिला प्रशासन का सहयोग किया जायेगा।

+