सिन्धी भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रवि भगत द्वारा सोमवार को आयोजित किया जायेगा पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के महेश भगत द्वारा मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम

अजमेर 22 अप्रेल 2026 सिन्धी भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन बहिराणे की सवारी के रवि भगत द्वारा सोमवार 27 अप्रेल को सांयकाल पांच बजे से आयोजित किया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव व राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के महेश भगत द्वारा मंगलवार को सांयकाल 05 बजे से भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।रमेश लालवानी ने दो दिवसीय राजावीर साहिब के मेले की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राजावीर बाजार स्थित राजावीर साहिब दरबार एवं दुर्गा माता के मन्दिर आश्रम आशागंज में आगामी सोमवार 27 अप्रेल और मंगलवार 28 अप्रेल को महन्त टहलगिरी गोस्वामी और सन्त प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में राजवीर साहिब के दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा।सोमवार 27 अप्रेल को प्रातः काल 09 बजे से 12 बजे तक दरबार में बच्चो के सामूहिक मुण्डन संस्कार और सामूहिक जनेउ संस्कार का आयोजन किया जायेगा।प्रातः काल 11 बजे से लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।सांयकाल 05 बजे से रात्रि 07 बजे तक गायक रवि भगत एण्ड उनकी पार्टी के कलाकारों भगतों के द्वारा भक्तिरस के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।रात्रि सात बजे राजावीर साहिब की प्रतिमा पर गुलाब के फूलो की चादर पेश की जायेगी,राजावीर साहिब के पंजडे प्रस्तुत किये जायेंगें, महाआरती ,पल्लव प्रार्थना और उसके पश्चात रात्रि आठ बजे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।सांयकाल 05 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के भगतों महेश कुमार एवं उनकी मण्डली के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।महाआरती, दो दिवसीय मेले के समापन्न का भोग, अरदास, पल्लव प्रार्थना ,आम भण्डारे का आयोजन करके दो दिवसीय मेले का समापन्न किया जायेगा।

+