आचार्य सत्गुरू स्वामी टेंउंराम महाराज के चैथ महोत्सव को बुधवार को मनाया गया,प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन,

अजमेर 22 अप्रेल 2026 प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक गुरू आचार्य सत्गुरू स्वामी टेंउंराम महाराज के चैथ महोत्सव को बुधवार 22 अप्रेल को प्रेम प्रकाश मार्ग वैशाली नगर में मण्डल के वरिष्ठ सन्त स्वामी ब्रम्हानन्द शास्त्री और स्वामी रामप्रकाश के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।वैशाली नगर प्रेम प्रकाश आश्रम दरबार के सन्त स्वामी जस महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि बुधवार प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन करके सतनाम साक्षी से प्रेम प्रकाश मार्ग और वेशाली नगर के आस पास के क्षेत्र का वातावरण प्रभु मय बना दिया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आश्रम के कार्यक्रम में बताया गया है कि सन्त स्वामी ब्रम्हानन्द शास्त्री के सानिघ्य में प्रातः काल 06.30 बजे से 07.30 बजे तक प्रभात फेरी और सत्संग प्रवचनो का आयोजन किया गया।प्रभातफेरी में श्रद्वालुगण सतनाम साक्षी सतनाम साक्षी और प्रभु आराधना के अनेक भजनो के साथ भजन गाते नाचते झूमते छेज लगाते हुए चल रहे थे।कार्यक्रम में जन्म साखी का पाठ,सत्गुरू चालीसा का पाठ,आरती एवं अन्य आयोजन आश्रम के सन्त स्वामी रामप्रकारूा जी महाराज के सानिध्य में प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में निर्धारित कार्यकमानुसार स्वामी राम प्रकाश द्वारा।

+