पूज्य सिन्धी पंचायत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से झूलेलाल सिन्धी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की,सिन्धी प्रमुखो की मांग प्रत्येक बडे शहर में बनवाया जाये सिन्धु भवन
अजमेर 22 अप्रेल 2026 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल और उनकी सरकार से सिन्धी समाज की प्रमुख संस्था पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर,और सिन्धु ज्योति सेवा समिति,उदय अकादमी कांउसिल,राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता मन्दिर दरबार,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,रेल्वे सिन्धु सभा,प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर सेवा ट्रस्ट,अजयमेरू सेवा समिति,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल,जन सेवा समिति एवं अन्य के प्रतिनिधियो पदाधिकारियों ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के माध्मय से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी और राजस्थान सरकार के सम्बंधितांे से मांग की है कि राजस्थान में सिन्धी समाज के ईष्टदेव पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के नाम से झूलेलाल सिन्धी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,प्रमुख मुखी महासचिव रमेश लालवानी,सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी,पूनम गीतांजली,महासचिव राजू जोधानी,उदय अकादमी के अध्यक्ष रमेश दतवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी,महासचिव रमेश लालवानी,रेल्वे सिन्धु सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रीतमानी,गोरधन जशनानी,सुनील केवलरामानी,सुश्री ज्योति तोलानी,गोविन्द लालवानी,सिन्धी पंचायत ऋषि दयानन्द मौहल्ला के अध्यक्ष प्रमुख मुखी,कन्हैयालाल अगनानी,उपाध्यक्ष हरीश अगनानी,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष प्रमुख मुखी नारी भाई देवानी,शंकर छत्तानी,हरीश वतवानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी सहित अन्य प्रमुखो ने बताया कि सिन्ध से विभाजन की त्रासदी से पीडित सिन्धी समाज की विश्व विख्यात सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण और कल्याण के लिए राजस्थान में झूलेलाल सिन्धी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये।सिन्धी समाज के प्रमुख मुखियो मंधाराम भिरयानी,रमेश लालवानी,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,सन्त प्रकाश उदासी,लेखराज ठकुर एवं अन्य ने प्रत्येक प्रमुख शहर में सिन्धू भवन झूलेलाल आश्रम भवन बनवाने की मांग भी की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 22 April 2026
- Total Views:- 40
