समस्त सन्तो और महापुरूषो की स्मृति में झरनेश्वर मन्दिर में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में शकराचार्य जयन्ति पर लंगर प्रसादी आयोजित,
अजमेर 22 अप्रेल 2026 पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सन्तो महात्मओं और महापुरूषो की स्मृति में भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन करके महापुरूषो को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में नमन किया जाता है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि आदि गुरू शंकराचार्य जयन्ति के अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर में सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी के नेतृत्व में लगर प्रसादी का आयोजन किया गया।सचिव शंकर छत्तानी के कर कमलो से पूज्य श्री झरनेश्वर महादेव और श्रीझरनेश्वरी देवी की प्रतिमा को लंगर प्रसादी का भेग लगाकर श्रद्वालुओ में लंगर प्रसादी भण्डारे का वितरण किया गया।इससे पूर्व भण्डारा प्रसादी में श्रेष्ठ सेवोएंें प्रदान करते वाले बच्चू हरवानी और श्रीमती दीपा हरवानी दम्पति को झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में मन्दिर परिसर में सम्मानित भी किया गया।मन्दिर के पुरोहित पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा और सचिव शंकर छत्तानी के कर कमलो से पूजन आरती की गई।भण्डारे के आयोजन में सचिव शंकर छततानी,दौलतराम खुशलानी,बच्चू हरवानी,नरेश रतनानी एवं अन्य द्वारा सेवाऐ प्रदान की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 22 April 2026
- Total Views:- 38
