पूज्य झूलेलाल साहिब के 26वें वंशज मनीष लाल का धर-धर झूलेलाल संकल्प करवाया जा रहा साकार व हिरदाराम नगर में श्री झूलेलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की
दिनांक 21 अप्रेल 2026 सिन्धू संस्कार सेवा की झूलेलाल टीम का उद्देश्य 51 झूलेलाल मंदिर स्थापना के क्रम में मंगलवार को प्रतिष्ठा समारोह में भरूच पूज्य श्री झूलेलाल धाम के श्री झूलेलाल साहिब के 26वे वंशज ठक्कूर साईं श्री श्री श्री मनीष लाल जी के कर कमलो से उनके नेतृत्व में विधी विधान द्वारा प्राण झूलेलाल साहिब की मूर्ति की प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर हरीश मानवानी ने पूज्य श्री झूलेलाल सहिब की महिमा में अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि तू है मेरा ये संसार,साहिब की महिम रा मैं और मेरा प्यार सारा तेरे ही लिए है, तू है, जग में है रंग जैसे रुत में है तरंग जैसे तू है तो, तू है तो।गगन गगन लहर लहर बहे ये चांदनी ओ धारा पे जागी ज्योति है तेरी नयन नयन घुली हुई है कामना कोई नहीं नहीं कोई तुझसा है ही नही।तू है मेरा ये संसार सारा मैं और मेरा प्यार सारा तेरे ही लिए है हम सभी सिन्धी लाल साईं झंडे निमित्त है।हरीश मानवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया है कि साई। मंनीष लाल के संकल्प के अनुसार देश विदेश में धर धर झूलेलाल पहुंचाने के क्रम में ढाई फुट की मार्बल की झूलेलाल की मूर्तियो का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।कोई भी सिन्धी भाषी श्रद्वालुगण उनके मोबाईल संख्या 9214561048 पर सम्पर्क करके झूलेलाल साहिब की मूर्ति निःशुल्क प्राप्त करके स्थापित कर सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 21 April 2026
- Total Views:- 33
