सदभावना पूर्व पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में माता हिंगलाज मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न,सर्वधर्म प्रतिनिधियो ने दोनो देशो के नागरिको में सदभावना कायम रहने की प्रार्थना की
अजमेर 21 अप्रेल 2026 सिंधी हिंदू सनातनी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता का मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है।पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक माता हिंगलाज मंदिर में सदभावना व धार्मिक विधी विधान से मनाया गया।ऐतिहासिक हिंगलाज माता के मंदिर में पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज ने तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव 17 अप्रैल से बलूचिस्तान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित हिंगलाज माता के मंदिर बलूचिस्तान और सिंध प्रांत पाकिस्तान में रहने वाले लगभग 3 लाख हिंदू हिंगलाज माता के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंदिर के दर्शन किए और मंदिर में तीन दिन तक सभी अनुष्ठानों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए।यह अल्पसंख्यक हिंदुओं का सबसे बड़ा उत्सव होता है।हिंगलाज माता का मंदिर विश्व में हिंदू समाज का सबसे बड़ा पवित्र स्थल है।राजेन्द्र सचदेव ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि प्रतिवर्ष इस मंदिर मे माता हिंगलाज माता के दर्शन करने के लिए पाकिस्तान में रहने वाले लगभग 10 लाख हिंदू दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पहाड़ी इलाकों की कठिनाइयों को सहते हुए माता हिंगलाज माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में आते हैं।भारत से रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार पीठाधीश्वर संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में समय-समय पर दल जाते है।बलूचिस्तान पंचायत इंदौर की सक्रिय समाजसेवी श्रीमती रेणु जय सिंघानी ने बताया कि पाकिस्तान के मकराना तटीय क्षेत्र के लसबेला बलूचिस्तान में हिंगलाज माता का मंदिर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित है।हिंगोल नदी के किनारे स्थित है मान्यता है कि यहां सती का ब्राह्मरनद गिरा था श्रद्धा लू अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए दूर-दूर से पैदल यात्रा कर यहां आते हैं।पाकिस्तान के थारपारकर उमरकोट और संघार से कई लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर हिंगलाज मंदिर पहुंचते हैं।हिंगलाज देवी का मंदिर हिंदू देवी सती को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है।इस मंदिर को नानी मंदिर के नाम से भी पाकिस्तान में जाना जाता है।बलूचिस्तान का मुस्लिम समुदाय भी माता हिंगलाज माता की पूजा करता है और उसे अपनी नानी मां के रूप में पूजता है।मंदिर की सुरक्षा का कार्य बलूचिस्तान का मुस्लिम वर्ग करता है उसे अपनी नानी मां के रूप में मानता है।सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव प्रमुख मुखी रमेश लालवानी,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,राजेन्द्र मूरजानी,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी,राजेश झूरानी,लेखराज ठकुर,रमेश मूरजानी,एमटी वाधवानी आदि ने सदभावना पूर्वक आयोजन की सफलता की सबको शुभकामनाऐ प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 21 April 2026
- Total Views:- 56
