राजावीर साहिब का दो दिवसीय मेले का कार्यक्रम सोमवार 27 व मंगलवार 28 को होगा आयोजित
अजमेर 21 अप्रेल 2026 राजावीर बाजार स्थित राजावीर साहिब दरबार एवं दुर्गा माता के मन्दिर आश्रम आशागंज में आगामी सोमवार 27 अप्रेल और मंगलवार 28 अप्रेल को महन्त टहलगिरी गोस्वामी और सन्त प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में राजवीर साहिब के दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा।महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सोमवार 27 अप्रेल को प्रातः काल 09 बजे से 12 बजे तक दरबार में बच्चो के सामूहिक मुण्डन संस्कार और सामूहिक जनेउ संस्कार का आयोजन किया जायेगा।प्रातः काल 11 बजे से लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।सांयकाल 05 बजे से रात्रि 07 बजे तक गायक कलाकार भगतों के द्वारा भक्तिरस के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।रात्रि सात बजे राजावीर साहिब की प्रतिमा पर गुलाब के फूलो की चादर पेश की जायेगी,राजावीर साहिब के पंजडे प्रस्तुत किये जायेंगें, महाआरती ,पल्लव प्रार्थना और उसके पश्चात रात्रि आठ बजे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।इसी प्रकार मंगलवार 28 अप्रेल को प्रातः काल बच्चो के मुण्डन संस्कार एवं जनेड ंसंस्कार का आयोजन होगा।11 बजे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।सांयकाल 05 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के भगतों के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।108 दीपो से राजावीर साहब की महाआरती, दो दिवसीय मेले के समापन्न का भोग, अरदास, पल्लव प्रार्थना ,आम भण्डारे का आयोजन करके दो दिवसीय मेले का समापन्न किया जायेगा।रमेश्ज्ञ लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियो हेतु थांवला से श्रीमती कविता जयकुमार,श्रीमती रेखा भक्तियाधी,प्रकाश गोस्वामी,सौरभ गोस्वमी,श्रीमती मीना बच्चानी,प्रकाष बच्चानी,श्रीमती जयोति,श्रीमति वामिका सहित अन्य सेवादारी दल को जिम्मेदारियां प्रदान की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 21 April 2026
- Total Views:- 67
