गुरू शंकराचार्य ने वेदो के सम्बंध में जानकारी प्रदान की और वेदान्त के सम्बंध में बतायाःपरसेवानन्द

अजमेर 21 अप्रेल 2026 शंकराचाय्र जयन्ति के अवसर पर मंगलवार को वेदान्त सत्संग भवन में पश्चिम बंगाल के सन्त स्वामी परसेवानन्द महाराज ने गुरू शंकराचार्य के सम्बंध में बताया कि उन्होने वेदो के सम्बंध में जानकारी प्रदान की और वेदान्त के सम्बंध में बताया।स्वामी परसेवानन्द ने अपने प्रवचनो में वेदान्त सत्संग भवन में शंकराचार्य जयन्ति पर बताया कि आचार्य शंकर भारतीय महान् दार्शनिक एवं धर्मप्रवर्तक और योगी थे।उन्होंने अद्वैत वेदान्त को ठोस आधार प्रदान किया।भगवद्गीता, उपनिषदों और वेदांतसूत्रों पर लिखी हुई इन की टीकाएँ बहुत प्रसिद्ध हैं।उन्होंने सांख्यदर्शन का प्रधानकारणवाद और मीमांसा दर्शन के ज्ञान कर्म समुच्चयवाद का खण्डन किया।अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल की स्थापना वेदान्त केसरी स्वामी मनोहरानन्द सागर महाराज ने की थी।लालवानी ने बताया कि अद्वैत आश्रम ओर वेदान्त सत्संग भवन की स्थापना भी स्वामी मनोहरानन्द सागर ने की थी। शंकराचार्य जयन्ति पर अजय शोरोटिया,गोविन्द लालवानी,मेवाराम,डा.शेवक टिक्यानी,होतचन्द ने भी सबको शुभकामनाऐ प्रदान की।

+