सिविल सर्विेसेस डे के अवसर पर उदय अकादमी कांउसिल ने युवाओं को बताया इन सेवाओं का महत्व
अजमेर 21 अप्रेल 2026 सिविल सर्विेसेस डे के अवसर पर उदय अकादमी कांउसिल ने सिन्धी भाषी युवाओं को सिविल सेवाओं का महत्व समझाते हुए बताया है कि इन सेवाओं का महत्व विश्व स्तर पर है।उदय अकादमी काउन्सिल नागपुर पंजीकृत के महासचिव प्रताप देवानी ने अपने संदेश में बताया कि सिविल सर्विसेस की तैयारियो के लिए नागपुर में सिन्धी भाषियो के लिए कोचिंग और रहने की व्यवस्थाऐ की गई है।राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी और निर्वतमान महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिविल सेवाओ में सिन्धी भाषियो को मोटीवेट करने के लिए राजस्थान के सात सम्भागों जयपुर,जोधपुर, बीकानेर, अजमेर,उदयपुर,भरतपुर और कोटा सम्भाग ओर राजस्थान के 41 जिलो से प्रतिनिधियो को राजस्थान की कार्यकारिणी में जोडकर उचित मोटीवेशनल सेमीनारो का आयोजन किया जायेगा।सिविल सर्विेसेस डे के अवसर पर महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिविल सर्विेसेस के प्रेबेशनर्स को सम्बोधित करते हुए सरदार वल्ल्भ भाई पटेल ने सिविल सर्विेसेस को स्टील र्फेम आॅफ इण्डिया से सम्बंोधित किया था।उदय अकादमी कांउसिल पंजीकृत नागपुर के सचिव प्रताप देवानी,राजस्थान के अध्यक्ष रमेश दतवानी,निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी और निर्वतमान महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के सिन्धी भाषी शिक्षाविद्वों सातों सम्भागों और 41 जिलो से प्रतिनिधियो से अपने अपने सुझााव भी आमंत्रित किये है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 21 April 2026
- Total Views:- 91
