प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में रोटरी क्लब के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, परियोजना समन्वयक रोटेरियन एमटी वाधवानी का किया सम्मान

अजमेर 20 अप्रेल 2026 रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।परियोजना समन्वयक रोटेरियन एमटी वाधवानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति के सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि निःशुल्क मेधा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के जे.एल.एन. हॉस्पिटल के अनेक विशेषज्ञ डाक्टरो के द्वारा अपनी अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।एम टी वाधवानी ने बताया कि निःशुल्क शिविर में जांचे निःशुल्क, परामर्श एवं दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की गई।श्र अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी को भी शिविर में सेवाऐ प्रदान करने पर माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया,

+