समय निकालकर पुस्तको से प्राप्त कार सकते है अनेक प्रकार के लाभ-और शिक्षाऐं:मानमल गोयल

अजमेर 20 अप्रेल 2026 अपने अपने समय को निकालकर उस समय में पुस्तको का अध्ययन करके पुस्तको से हम अनेक प्रकार के लाभ और अनेक प्रकार की शिक्षाऐ प्राप्त कर सकते है।उपरोक्त विचार श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल ने गंज स्थित होटल रीगल श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज में श्री अजमेर व्यापाारिक महासंघ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षाविद्वो की पुस्तको का जीवन में महत्व विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये।कार्यक्रम के संयोजक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सबको परमात्मा ने मानव रूप सर्वश्रेष्ठ योनि प्रदान करके बुद्वि भी प्रदान की है इस कारण हम पुस्तको का अध्ययन करके और उनका अनुसरण करके अपने एवं अन्य प्राणियों के जीवन को सफल बना सकते है।शिक्षाविद्व सुश्री ज्योति तोलानी ने अपने विचार में बताया कि हमें जीवो की सेवा करके परमात्मा की सेवा करनी चाहिये।श्रीमती मुदिता गोठवाल ने अपने विचार में बताया कि सेवा करने की कोई आयु सीमा नही होती है, किसी भी आयु का मानव सेवा कर सकता है। श्रीमती निधी गर्ग ने उनको कार्यक्रम के संयोजक रमेश लालवानी के कर कमलेा द्वारा राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमुतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक संतमत पर आधारित साहित्य प्रदान करके सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अरविन्द गर्ग,श्री गर्ग, पुखराज,गोविन्द लालवानी एवं अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये।

+