धार के सिरसोदिया में 401 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, सीएम मोहन यादव ने दिया आशीर्वाद
अब्दुल कादर, धार, 19 अप्रैल, मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा के ग्राम सिरसोदिया में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत एक विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के धार जिले के इस भव्य ‘महाकुंभ’ में कुल 401 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की और नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर नवयुगलों पर पुष्प वर्षा की और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता कर रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी परिवार पर बोझ न पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है, वहीं सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता बढ़ाते हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 April 2026
- Total Views:- 42
