खजराना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
अब्दुल कादर इंदौर, 19 अप्रैल, इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में आरोपी अल्ताफ और साबिर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 2.30 लाख रुपये कीमत की 15 बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। खजराना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को “जीरो टॉलरेंस” नीति का उदाहरण माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 April 2026
- Total Views:- 52
