पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी: पश्चिम बंगाल में BJP का बड़ा ऐलान

अब्दुल कादर पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पत्रकारों के लिए एक बड़ा चुनावी वादा किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि यदि राज्य में उसकी सरकार बनती है, तो सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह घोषणा कोलकाता स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी पात्र पत्रकारों को बिना किसी भेदभाव के दी जाएगी, चाहे वे किसी भी विचारधारा से जुड़े हों या किसी भी पक्ष में लिखते हों। उन्होंने यह भी जोर दिया कि भाजपा पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का पूरा सम्मान करती है। यह घोषणा चुनावी माहौल में पत्रकार समुदाय के लिए एक अहम पहल मानी जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

+