गोरे गरीबाँ कब्रिस्तान कमेटी के मेंबर हज़ यात्रा पर,कमेटी की और से हुआ स्वागत

अजमेर, 19 अप्रैल, मोहम्मद युसूफ बिन हसन पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय गोरा गरीबा कब्रिस्तान कमेटी की ओर से उनका पारंपरिक रूप से दस्तारबंदी कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। युसूफ बिन हसन 21 अप्रैल 2026 (हिजरी 1447) को जयपुर से फ्लाइट द्वारा सऊदी अरब के लिए प्रस्थान करेंगे। इस पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष सदरूद्दीन कुरैशी ने उन्हें मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कमेटी सदस्यों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया और हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हाजियों के लिए दुआ और अपील: इस मौके पर सभी ने अल्लाह से दुआ की कि वह हज यात्रा को कुबूल फरमाए तथा यात्रियों की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाए। साथ ही हज यात्रियों से अपील की गई कि वे पवित्र मक्का में देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए विशेष दुआ करें। इस अवसर पर सैयद यासीन चिश्ती, शाकिर शाह पार्षद, कमर बैग, गुलाम रसूल, अकबर घोसी, एडवोकेट मोईन अहमद रिजवी, रियाजुद्दीन कुरैशी (मोनू), शाकिर नजीर कादरी सहित सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे।

+