ब्यावर रोड पर बड़े-बड़े नाले खुले अनेक बार वरिष्ठ नागरिक गिर चुके, व्यापारियों में रोष, जिलाधीश लोक बंधु, व शक्तिसिंह राठौड से शीध्र बनवाने की व्यापार संघ ने रखी मांग
अजमेर 19 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से सम्बंधित बाजार सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के ब्यावर रोड स्थित श्री देवनारायण भगवान मन्दिर के बाहर बडे बडे नाले खुले होने से निरन्तर हादसे होने पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियो में रोष व्याप्त है।सुभाष नगर के व्यापारियो मोहित शर्मा और रामपाल सेन ने रोष व्याप्त करते हुए बताया कि इस नाले में अनेक लोग गिरकर जख्मी हो चुके है।इस कारण व्यापारियो में अत्यन्त रोष व्याप्त है।सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के व्यापारियो ने सरदार भजन सिंह और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि अनेक बार मोटर साईकिल, व स्कूटर वाले मोबाईल सहित नाले में गिर चुके है। गंदगी में सना हुआ व्यक्ति अपना मोाबईल ढूंढने नाले में उतर गया। बाजार में खुले नाले में अन्य वरिष्ठ नागरिक स्कूटर सहित गिरकर जख्मी धायल हो गया।बडी मुश्किल से व्यापारियो के सहयोग से उसका स्कूटर और उसे नाले के बाहर सुरक्षित निकाला गया।अध्यक्ष चेतन सैनी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि देवनारायण मन्दिर के पास ही बहुत बडे नाले खुले होने से निरन्तर दुर्धाटनाऐ होना व्यापारियो के लिए और नागरिको के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। जिलाधीश लोक बंधु,सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड और नगर निगम आयुक्त नित्या के, एडीएम सिटी नरेन्द्र मीणा व स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चैधरी से शीध्र कार्यवाही की मांग की हैं।अध्यक्ष चेतन सैनी,रमेश लालवानी,सरदार जोगेन्दर सिंह,आनन्द भडाना,रामपाल सेन,रामसिंह आसर्वा,सहित व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने वार्ड संख्या 31 में भगवान देवनारायण मन्दिर ब्यावर रोड सुभाष नगर के बाहर बडे बडे नालो के खुला रखने पर रोष व्यक्त किया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 19 April 2026
- Total Views:- 31
