श्री आनन्द गोपाल गौ शाला में वरिष्ठ नागरिक रमाकान्त बाल्दी की टीम ने दिये अपने महत्वपूर्ण सुझाव, कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में दल ने किया गौशाला का निरीक्षण

अजमेर 19 अप्रेल 2026 श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बडी नागफनी गोपाल कुण्ड मन्दिर में बोराज रोड परिसर में परशुराम जयन्ति व अक्षय तृतीया के अवसर पर गौ शाला में वरिष्ठ नागरिक रमाकान्त बाल्दी और अतुल पाटनी के दल को गौ शाला और मन्दिर कमेटी के कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना ने गौ शाला परिसर ओर मन्दिर का निरीक्षण करवाकर विस्तार से संचालित हो रही सेवाआंे और गतिविधियो की जानकारी प्रदान की। गौ शाला और मन्दिर के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मन्दिर और गौ शाला में गौ पूजन करवाया जा सकता है।कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि श्रद्वालुओं के लिए गौ पूजन का आयोजन और प्रबंध करके गौ पूजन कार्यक्रम का लाभ लिया जा सकता है।गौ शाला के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल और इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि गौ शाला के तत्वावधान में गौ सेवा के लिए रोटी और सामग्री एकत्रित करने p0के ई रिक्शा के माध्मय से भी सेवा करने वाले कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना के मोबाईल संख्या 6375198615 अथवा मोबाईल संख्या 9414006725 पर सम्पर्क कर सकते है।गौ शाला के कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि गौ शाला के लिए रोटी अथवा दान सामग्री व नकद राशि आपके निवास स्थान से एकत्रित करने की सुविधा भी श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बडी नागफनी बोराज रोड के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान की जाती हैं।

+