भगत सिंह मार्ग हरि ओम काॅलोनी विकास समिति व सियाराम समिति ने बावडी की दुर्दशा पर जताया रोष
अजमेर 19 अप्रेल 2026 हरि ओम काॅलोनी विकास समिति(रजि.)चन्द्रवरदाई नगर अजमेर,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,सियाराम विकास समिति अजमेर,चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन, जनसेवा समिति की सर्वधर्म समिति अजमेर,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,अजयमेरू सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष्ज्ञ राजेन्द्र मूरजानी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में भयंकर गर्मी को देखते हुए समस्त प्राकृतिक जल स्त्रोतो कुऐं एवं बावडियो की सफाई के पश्चात उनके पानी की सैमपलिंग करवाने की पश्चात आम नागरिको और पशुओ के पीने के लिए प्रयोग करने की कार्यवाही किये जाने की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी,सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड,जिलाधीश लोक बंधु एवं प्रशासन के अन्य सम्बंधितो से मांग की है कि समस्त प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ सफाई एवं उचित देखरेख करवाई जायें।हरि ओम काॅलोनी विकास समिति की श्रीमती पुष्पा शेखावत,आर एस चितौडिया,राकेश सेन,महावीर सेन,इन्द्राज कुमार कसाना,संजय लालवानी,सुधन वर्मा,सुरेश कुमार,राजेश विजय वर्गीय और अन्य ने बताया कि ब्यावर रोड एच एम टी के पास वाले शहीद भगत सिंह मार्ग बाबा रामदेव के प्राचीन मन्दिर के पास बनी बावडी को हरि ओम काॅलोनी विकास समिति एवं क्षेत्र के नागरिको हेतु टंकी रखवाकर पानी के प्रयोग किये जाने की कार्यवाही की जानी चाहिये।अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी,जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक बुन्देल,महासचिव रमेश लालवानी आदि ने जिलाधीश लोक बंधु से मांग की है कि बावडियांे,कुओं के उपर सिन्टेक्स की टंकिया रखवाकर बावडी के पानी को मवेशियो-पशुओ और आम नागरिको के काम में आने के लिए मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति करवाने की शीध्र प्रभाव से प्रबंध किये जाने चाहिये।श्रीमती ज्योती सोनी,श्रीमती नोसर गुर्जर,सुरेश सोनी तथा अन्य ने शहीद भगत सिंह मार्ग प्राचीन बाबा रामदेव मन्दिर के पास बनी बावडी की उचित देखरेख करवाने की मांग की है साथ ही बावडी की साफ सफाई के पश्चात उस पर सिन्टेक्स की टंकी रखवाकर पानी की आपूर्ति करवाने की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 19 April 2026
- Total Views:- 22
