श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सर्वधर्म प्रतिनिधियो ने किया सदभावना कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि गंज गुरूद्वारा प्रधान गुरजीत सिंह खुराना हुए उपस्थिति

अजमेर 19 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सर्वधर्म प्रतिनिधियो के तत्वावधान में गंज गुरूद्वारा के सामने स्थित रीगल होटल में सर्वधर्म सदभावना और व्यापारिक सदभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि गंज गुरूद्वारा प्रधान गुरजीत सिंह खुराना ने गुरू ग्रंथ साहिब को यूनिवर्सल ग्रंथ बताया और बताया कि गुरु साहेबान की वाणीयों का हम सबको अपने जीवन काल में लाभ लेना चाहिये।कार्यक्रम के संयोजक और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने लंगर में एक साफ पंगत में बैठकर लगंर खिलाने को गुरू साहिबान ने छोटे बडो का भेद समाप्त करने के उद्वेश्य से लगर में सबको एक साथ पंगत में बिठाकर लंगर खिलाया जाता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल ने करते हुए सबको सदभावना का संदेश प्रदान किया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष और केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने मुख्य अतिथि गुरजीत सिंह खुराना को स्मृति चिन्ह रमेश लालवानी के कर कमलो से राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य जपुजी साहिब,अनन्द साहिब एवं अन्य प्रदान करके सम्मानित किया।इस अवसर पर सरदार देवेन्द्र सिंह,सरदार अमनदीप सिंह छाबडा,विक्की दुआ,टीकम भागचन्दानी,सुरेश तम्बोली,पुखराज जंगम,गोविन्द सोनी,ताराचन्द लालवानी,अरविन्द माथुर सहित अन्य उपस्थित थे।

+