श्री श्याम सेवा संस्था के सदस्यों ने शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में परिक्रमा कर स्वामी प्रखर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

अजमेर 18 अप्रैल, श्री श्याम सेवा संस्था अजमेर के सदस्यों ने तीर्थराज पुष्कर में चल रहे शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में महायज्ञ शाला की परिक्रमा कर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया l श्री श्याम सेवा संस्था के सदस्य शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विश्वव्यापी आतंकवाद के दमन एवं विश्व शांति हेतु परम पूज्य अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में कलयुग में प्रथम बार तीर्थराज पुष्कर में 2000 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 200 कुंडीय विराट यज्ञशाला में यह महायज्ञ चल रहा है जो 8 मार्च से प्रारंभ हुआ था तथा 19 अप्रैल को पूर्ण आहुति होगी इस महायज्ञ शाला में देश के अनेक प्रांतों से हजारों श्रद्धालु आकर परिक्रमा कर व यज्ञ सम्राट श्री प्रखर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य हो रहे हैं ,इस महायज्ञ शाला की परिक्रमा करने व श्री प्रखर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने वाले श्री श्याम सेवा संस्था अजमेर के सदस्यों में शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुशील सोनी, सत्य नारायण चौधरी, योगेश अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल व इनके परिवार जन शामिल थे l

+