अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान तबीयत बिगड़ी, 5 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज
बदरुद्दीन कुरैशी अजमेर। 18अप्रैल,अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे , जिसके बाद साथियों द्वारा तुरंत जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल की कैजुअल्टी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान चिकित्सकों ने विभिन्न गंभीर जांचें कीं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर बीमारी सामने नहीं आई। चिकित्सकीय जांच में गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन को स्वास्थ्य बिगड़ने का मुख्य कारण बताया गया। करीब 5 दिन तक उपचार के बाद मरीज की स्थिति सामान्य होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। इनमें शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय जैन, पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष डॉ. गोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से प्रत्याशी रहीं द्रौपदी कोली तथा ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के जिला अध्यक्ष व सामाजिक दर्पण न्यूज़ पत्रकार बदरुद्दीन कुरैशी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, विभिन्न संगठनों व अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रताप यादव ने अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्राचार्य डॉ. अनिल सांवरिया, अधीक्षक डॉ. खरे, उप अधीक्षक डॉ. यादव, डॉ. राजेश जैन सहित पूरे नर्सिंग स्टाफ ने उपचार के दौरान पूरा सहयोग दिया और समुचित देखभाल की। इसके अलावा, उन्होंने उन सभी साथियों का भी आभार जताया, जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर या मोबाइल के माध्यम से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 19 April 2026
- Total Views:- 44
