श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने चाईनीज मांझे का प्रयोग करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मांग

अजमेर 18 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने चाईनीज मांझे का प्रयोग करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मंाग की है।महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मांग की है कि चाईनीज मांझे का प्रयोग करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाये।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि चाइनीज मांझे से बीकानेर में बच्चे का गला कट गया, बताया जा रहा है कि बच्चा पिता के साथ बाइक पर शॉपिंग करने बाजार जा रहा था।चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट चुकी थी।घटना शुक्रवार दोपहर देशनोक ओवरब्रिज पर चढ़ते समय की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार उदासर गांव निवासी किशनलाल अपने बेटे विराट (8), पत्नी और बेटी को बाइक से ले जा रहा था।विराट बाइक पर आगे बैठा हुआ था।परिवार में शादी होने के कारण सभी लोग खरीदारी के लिए निकले थे।अचानक चाइनीज मांझा विराट की गले में उलझ गया।मांझे से बच्चे के गले पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। अचानक बेटे के खून आता देख पिता घबरा गए और उसे देशनोक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल ंिसह डेरा ब्यास अमृतसर सन्तमत विचारक रमेश लालवानी,सरदार बलबीर सिंह,श्रीमती हरजीत कौर,श्रीमती कुशाल जैन,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,के..एल डेविड,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,राजेन्द्र मूरजानी,महेन्द्र वैष्णव,बौद्व मठठ की श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल, श्रीमती सुनीता चैधरी,श्रीमति अनिता,तिब्बतियन छो गियाल्तसेन,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी, ओशो विचारक नरेश रतनानी,गोविन्द लालवानी एवं अन्य ने चाइनीज मांझे का उपयोग करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की हैं।

+