सिन्धी फिल्म जिन्दगी जो सफर की शाूटिंग-अजमेर-पुष्कर मे सिन्धु ज्योति सेवा समिति कलाकारो द्वारा

अजमेर 18 अप्रेल 2026 सिन्धू ज्योति सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष फिल्मी कलाकार व देश विदेश के विख्यात कलाकार मंधाराम भिरयानी और सिन्धु ज्योति सेवा समिति के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया है कि ज्योति सेवा समिति के संरक्षक विजय शाहनी की कंवररराम फिल्मस और अहमदाबाद की माया फिल्मस के प्रोप्राईटर अनिल वंजानी के माध्यम से अजमेर व पुष्कर में भी शाूटिंग करके फिल्म जिन्दगी जो सफर की शूटिंग शीध्र ही प्रारम्भ की जा जायेगी।मंधाराम भिरयानी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी फिल्म के माध्यम से नई पीढि को सिन्धी भाषा लिपि और संस्कृति के गीत संगीत की भी जानकारी और रीति रिवाजो की जानकारी प्रदान की जायेगी।फिल्म निर्माता अनिल वंजानी ने रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उनकी गुजराती फिल्म कौन छे और सिन्धी फिल्म ब घडियू प्यार जू शीध्र ही रिलीज होने वाली है।एक्टर,राईटर व निर्देशक के रूप में गुजराती अरबन मूवी बे शक के लिए बेस्ट राईटर का अवार्ड भी प्राप्त किया जा चुका है।रमेश लालवानी ने मांग की हैं कि केन्द्र सरकार से सिन्धी भाषा,लिपि ,संस्कृति के संरक्षण हेतु विभिन्न प्रदेशो और केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय भाषा एवं विकास परिषद के द्वारा फिल्मो के निर्माण में सहयोग करना चाहिये ताकि युवा पीढि को उनकी रूचि के अनुसार फिल्मों के माध्यम से सिन्धी संस्कृति की जानकारी प्रदान की जा सके।अनिल वंजानी ने बताया कि अजमेर के फिल्म से सम्बंधित कलाकारो की मीटिंग में तैयारियो के लिए विस्तृत विचार विमर्श करके शूटिंग का कार्य प्रारम्भ होगा।वंजानी ने बताया कि प्रमुख कलाकार अनिता शिवनानी,पूनम गीतांजली,मंधाराम भिरयानी,प्रोडयूसर व डायरेक्टर अहमदाबाद निवासी अनिल वंजानी,रमेश लालवानी,गिरीश आसवानी,प्रकाश छबलानी,राजू जोधानी आदि ने फिल्म की सफलता के लिए सफलता हेतु विस्तार से विचार विमर्श भी किया।

+