कैरिज कारखाना रेल्वे सिन्धू सभा द्वारा वेसाख चण्ड उत्सव झूलेलाल मन्दिर में आरती पंजडो से मनाया,रेल्वे सिन्धी सभा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया
अजमेर 18 अप्रेल 2026 उत्तर पश्चिम रेल्वे के जोन्स गंज कैरिज कारखाने के सामने स्थापित श्री वैष्णव माता मन्दिर झूलेलाल मन्दिर में रेल्वे सिन्धू सभा के तत्वावधान में रेल्वे कैरिज कारखाने के कर्मचारी और अधिकारियों ने मिलकर रेल्वे सिन्धू सभा के तत्वावधान में शनिवार को आपस में मिलकर पूज्य श्री झूलेलाल के वेसाख चण्ड उत्सव पर धूम धाम से झूलेलाल मन्दिर में मनाया गया।कैरिज कारखाने के सामने माता वैष्णव और झूलेलाल मन्दिर परिसर में रेल्वे सिन्धु सभा की कार्यकारिणी का रेल्वे सिन्धु सभा के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व मे पुनर्गठन भी किया गया।पुनर्गठन कार्यक्रम रमेश लालवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न करवाया गया।सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक जे.के.माखीजानी,संरक्षक मोहन आसवानी, दयाल हरिसिंधानी,अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रीतमानी,उपाध्यक्ष सुनील केवलरमानी,शंकर मीरानी,महासचिव रमेश लालवानी,कोषाध्यक्ष गोरधन जशनानी,सह कोषाध्यक्ष तुल्सी खूबचन्दानी,संगठन सचिव वासदेव खुशलानी,लोकू निहालानी,भगवान छताराम,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुलिन गुरेला,भोजू भाई,नरेश मोटवानी,नवीन मूरजानी एवं अन्य को सम्मलित किया गया।झूलेलाल मन्दिर परिसर में महाआरती ,पंजडे, गीत,प्रसाद का भोग,पल्लव प्रार्थना,छेज का आयोजन किया गया।नव नगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण करके साफा पहनाकर और मुह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 18 April 2026
- Total Views:- 52
