भगवान के सामने भी वीआईपी… मंत्री Prahlad Patel ने 140 पारिवारिक सदस्यों के लिए मांगा VIP दर्शन, मचा घमासान

अब्दुल कादर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से अपने 140 पारिवारिक सदस्यों के लिए विशेष VIP दर्शन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। मंत्री पटेल ने इस संबंध में TTD के कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र लिखा है, जिसमें 6, 7 और 8 मई को दर्शन की सुविधा मांगी गई है।
16 अप्रैल को लिखे गए इस पत्र में मंत्री ने बताया कि उनके परिवार के 140 सदस्य पांच अलग-अलग समूहों में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) के दर्शन करने आएंगे। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से इन समूहों के लिए सुविधानुसार VIP दर्शन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। पत्र में सभी समूहों के निर्धारित समय पर पहुंचने की जानकारी भी दी गई है। प्रह्लाद पटेल ने अपने अनुरोध को स्वीकार करने के लिए पहले ही मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

+