पूज उडेरो लाल मन्दिर आशागंज में झूलेलाल साहिब का चण्ड उत्सव शनिवार 18अप्रेल को मनाया जाएगा
अजमेर 17 अप्रेल 2026 आशा गंज स्थित हासीबाई धर्मशाला के पास स्थित पूज उडेरो लाल मन्दिर कमेटी एवं नवयुवक सेवा मण्डल द्वारा मन्दिर में पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न करवाये जायेंगे।आशागंज नवयुवक सेवा मण्डल और पूज उडेरोलाल मन्दिर कमेटी के मुख्य सेवादारी ठकुर परिवार के लेखराज ठकुर ने बताया कि अध्यक्ष वीरूमल ज्ञानचन्दानी, उपाध्यक्ष अजीत कुमार पमनानी,महासचिव दिनेश गुरूबक्षानी,सेवादारी लेखराज ठकुर की कमेटी ने थारू अवसर पर महिला मण्डल द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन,अखो आरती पवित्र ज्योति प्रज्जवलन,पंजडा और पल्लव प्रार्थना के पश्चात एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन्न किया जायेगा।लेखराज ठकुर ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को भी आमंत्रित किया गया है।लोखराज ठकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज के द्वारा आगामी 18 अप्रेल को चण्ड महोत्सव मनाया जायेगा।महिला मण्डली के द्वारा भजनांे ,पंजडो,गीतो के कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड उत्सव को मनाया जायेगा।रात्रि में पूज्य झूलेलाल साहिब की पवित्र ज्योति प्रज्जवलन,महाआरती,पंजडे के पश्चात ज्योति को परवान किया जायेगा व प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 April 2026
- Total Views:- 44
