मायाणी अस्पताल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर शनिवार 25 कोे होगा आयोजित
अजमेर 17 अप्रेल 2026 मयाणी अस्पताल आशा गंज एवं रिसर्च सेन्टर और जिला अंधता निवारण सोसायटी अजमेर के आर्थिक सहयोग से संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती कौशल्या देवी और खुशीराम ईसरानी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्योरापण शिविर का आयोजन आगामी शनिवार 26 अप्रेल को प्रातः काल 09 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक मायाणी चिकित्सालय आशा गंज परिसर में रोगियो का पंजीकरण किया जायेगा और आपरेशन भी शनिवार 25 अप्रेल को ही किये जाने योग्य लोगो को भर्ती किया जायेगा।मायाणी चिकित्सालय प्रबंधक कमेटी के किशोर मंगलानी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंध की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूरजानी ने बताया है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.भरत गुरनानी के द्वारा अपनी सेवाऐ प्रदान की जायेगी और उनके द्वारा रोगियो को चिन्हित करके भर्ती करके आपरेशन भी किये जायेंगे।किशोर मंगलानी और रमेश लालवानी ने बताया कि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ लेने के लिए पूर्व में भी भागू ईसरानी और किशोर मंगलानी से सम्पर्क करके पंजीकरण करवाया जा सकता है।बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,गोविन्द लालवानी,दिनेश गोस्वामी और जन सेवा समिति सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महसचिव रमेश लालवानी,संजय लालवानी,भागू ईसरानी,सरदार बलबीर सिंह,दिनेश मूरजानी,अनिल आडवानी,सरदार भजन सिंह आदि ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 April 2026
- Total Views:- 40
