रोटरी क्लब प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ’

अजमेर 17 अप्रेल 2026 रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो द्वारा आगामी रविवार 19 अप्रैल 2026 को प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया जाएगा।परियोजना समन्वयक रोटेरियल एमटी वाधवानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति के सर्वधर्म समिति के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि निःशुल्क मेधा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए व पूर्व पंजीकरण हेतु उनके मोबाईल पर सम्पर्क किया जा सकता है।वाधवानी ने बताया कि निःशुल्क शिविर प्रातः काल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा।लालवानी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के अनुसार जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के जे.एल.एन. हॉस्पिटल के विशेषज्ञ इस शिविर में डॉ. जे.पी. नारायण (बाल रोग विशेषज्ञ ), डॉ. सुचित्रा नारायण (स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डॉ. अनिल शर्मा (सर्जन, गुर्दा रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. मुकेश गोयल (छाती-टी.बी रोग विशेषज्ञ.), डॉ. नित्या गुप्ता (दंत रो ग विशेषज्ञ) एवं डा.विनीत चंडक (नेत्र रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।एम टी वाधवानी ने बताया कि निःशुल्क शिविर में जांचे निःशुल्क, परामर्श एवं दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की जायेगी।श्र अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मूलचन्दानी,उपाध्यक्ष अनिल आडवानी,पूनम गीतांजली,बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,विजय खेमानी,श्रीमती नानकी वाधवानी,दीपक नवलानी,ठाकुर प्रसाद,गोविन्द लालवानी,राजावीर बाजार के किशोर मंगलानी,ओम प्रकाश छाजेड,संजय श्रीवास्तव,जगदीश मूलचन्दानी, किशन छबलानी,नरेश जोधानी पहलवान एवं अन्य ने सभी से आग्रह किया है कि प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिकाधिक लोग लाभ लें।

+