मुख्य मंत्री पुनर्वास गृह हरि भाउ उपाध्याय नगर में राजावीर दरबार के महन्त टहलगिरी ने की प्रवचन सेवाएं
अजमेर 17 अप्रेल 2026 राजावीर साहिब दरबार दुर्गा माता मन्दिर राजवीर साहिब बाजार में महन्त टहलगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हरि भाउ उपाध्याय नगर स्थित मुख्य मंत्री पुनर्वास गृह आवास योजना में सत्संग प्रवचनो का आयोजन किया गया।महन्त टहलगिरी गोस्वामी ने अपने प्रवचनो में बताया कि मानव जीवन दुर्लभ होता है और यह बारम्बार नही मिलता है।महन्त टहलगिरी गोस्वामी ने इस अवसर पर बताया कि मानव जीवन का सन्तो के बतायो मार्ग पर चलकर समय रहते पूरा पूरा लाभ लेना चाहिये।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व दरबार के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर सिन्धी समाज कीप्रमुख भक्तियाणी रेखा गोस्वामी ने वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को परमात का प्रतिपल सिमरन करने की बात कही और बताया कि मानव की योनि चैरासी लाख योनियो में सबसे सर्वश्रेष्ठ योनि परमात्मा ने हमें प्रदान की है।महासचिव एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि आज शनिवार 18 अप्रेल को दरबार में महन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड चान्द उत्सव के अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहिब, राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता की आरती,पंजडे और प्रार्थना आराधना करके सबकी खुशहाली की प्रार्थना भी की जायेगी।अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,गोविन्द लालवानी,प्रकाश गोस्वामी,सन्त प्रकाश उदासी,श्रीमती कविता,श्रीमती मीना प्रकाश बच्चानी आदि द्वारा चण्ड उत्सव का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 April 2026
- Total Views:- 66
