राजावीर साहिब दरबार में वामन अवतार वीरल देवता व राजावीर साहिब का पूजन आयोजन हुआ

अजमेर 16 अप्रेल 2026 राजावीर साहिब दरबार दुर्गा माता मन्दिर राजवीर साहिब बाजार में महन्त टहलगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में वीरल देवता के सम्बंध में भक्तियाणी रेखा गोस्वामी ने अपने प्रवचनो के माध्यम से बताया कि सिन्धी समाज के परिवारो में भी वामन अवतार वीरल देवता की कथा का आयोजन प्रत्येक गुरूवार को किया जाता है।महन्त टहलगिरी गोस्वामी ने अपने प्रवचनो के माध्यम से बताया कि वामन अवतार वीरल देवता की कथा का श्रवण करने से परिवार में खुशहाली आती है और कष्ट समाप्त होते है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर भक्तियाणी रेखा गोस्वामी ने कथा में बताया कि वामन अवतार जिसे वीरल देवता के नाम से भी जाना जाता है की कथा का गुरूवार को राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर मायाणी चिकित्सालय के सामने राजावीर बाजार आशा गंज दरबार में कथा का श्रवण करवाया और कथा के श्रवण के लाभ सुनाये।वीरल देवता की कथा के श्रवण करवाने के अवसर पर श्रीमती ज्योति ने कहा कि संयुक्त रूप से सामूहिकता से कथा के श्रवण का बहुत लाभ होता है।दरबार के महासचिव एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि आगामी शनिवार 18 अप्रेल को दरबार में महन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड चान्द उत्सव के अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहिब, राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता की आरती,पंजडे और प्रार्थना आराधना करके सबकी खुशहाली की प्रार्थना भी की जायेगी।प्रकाश गोस्वामी,सन्त प्रकाश उदासी,श्रीमती कविता,श्रीमती मीना प्रकाश बच्चानी आदि द्वारा वीरल देवता की कथा का पूजन प्रत्येक गुरूवार को करने की अपील की।पल्लव प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का समापन्न किया गया।

+