सिन्धी समाज द्वारा झूलेलाल साहिब का चण्ड महोत्सव दरबारो व परिवारो में आगामी शनिवार को मनायेंगे
अजमेर 16 अप्रेल 2026 गुरूवार को वीरल देवता की कथा का सन्त स्वामी प्रकाश उदासी ने श्रद्वालुओ को दरबार साहिब दुःख भंजनी हालाणी में श्रवण करवाया गया।पूज्य श्री झूलेलाल साहिब का चण्ड महोत्सव सिन्धी समाज की दरबारो मन्दिरो और परिवारो मे भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा।बाबा हरदयाल कुटिया के रागी जत्थे के सन्त प्रकाश उदासी के नेतृत्व में भी अनेक दरबारो में भी बडे ही धूमधाम से आगामी शनिवार दिनांक 18 अप्रेल को बडे ही धूम धाम से मनाया जायेगा।पूज्य झूलेलाल अम्मा लालवारी मंदिर सिन्धु वाडी दरबार के हिम्मत सिंह दरबार के पास की दरबार के भगत बहिराणे की सवारी के नारी भोजवानी सिन्धी समाज के प्रमुख सन्त प्रकाश उदासी ने बताया कि चण्ड महोत्सव आगामी शनिवार को मनाया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि चण्ड उत्सव धार्मिक रीति रिवाजों और विधिवत तरीके से बाबा हरदयाल कुटिया में गुरू ग्रंथ साहिब में जपुजी साहिब का पाठ और सुखमनी साहिब के पाठ नित नेम से प्रातः काल से ही किया जायेगा।पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड दिवस को श्रद्वालुओं और मन्दिर के सेवादारो की उपस्थित में अखो, आरती, सेसा,कणाव प्रसाद,जल ,ज्योति पूजन, ज्योत प्रज्जवलन,पल्लव प्रार्थना सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।सन्त प्रकाश उदासी और अम्मा लाल वारी दरबार के बहिराणे के भिश्ति नारी भोजवानी,बाबा हरदयाल कुटिया राजावीर मार्ग,राजावीर साहिब और दुर्गा माता दरबार मन्दिर,दुःख भंजन श्री दरबार साहिब हालाणी ,श्रीनगर रोड ,तुल्सी किशन धाम दरबार भगवान गंज, पूज उडेरो लाल मन्दिर हासीबाई धर्मशाला आशा गंज,रामेश्वरम मन्दिर वैशाली नगर चैधरी काॅलोनी मन्दिर,लीला शाह काॅलोनी गंगेश्वर महादेव मन्दिर धोला भाटा,झूलेलाल मन्दिर अजय नगर मन्दिर,धण्डू घोट दरबार प्रेम नगर आदर्श नगर सहित अन्य दरबारों ,मन्दिरो और सिन्धी समाज के परिवारो में भी पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के चण्ड का कार्यक्रम शनिवार 18 अप्रेल 2026 को मनाया जायेगा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 April 2026
- Total Views:- 30
