सिन्धी टैलेन्ट शो सिन्धू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा-पंजीकरण
अजमेर 16 अप्रेल 2026 सिन्घू ज्योति सेवा समिति की तत्वावधान में सिन्घी टैलेन्ट शो कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा।सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी और प्रचार कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धू ज्योति सेवा समिति की ओर से हर आयु वर्ग के सिन्धी भाषी जो कि नृत्य,गीत,संगीत,मिमिक्री,भजन,समूह गान में अपना टैलेन्ट दिखाना चाहे वह इस कार्यक्रम में सम्म्लित हो सकता है।सिन्धी टैलेन्ट शो कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए प्रतियोगी को अपना आवेदन पत्र नाम मोबाईल आदि सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष विख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी को पूर्व में निर्धारित अन्तिम तिथि तक पंजीकृत करवाना होगा।कार्यक्रम में विख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी,श्रीमती पूनम गीतांजली,श्रीमती सोनी भागवानी,श्रीमती श्वेता शर्मा,श्रीमती जमुना देवी,श्रीमती अनिता शिवनानी,श्रीमती तनूजा एवं अन्य कलाकारो द्वारा अपनी प्रस्तुति भी दी जायेगी।पंजीकरण हेतु अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी के मोबाईल संख्या 9829613637 पर समपर्क करके अधिक जानकारी और कार्यक्रम में भाग लेने सम्मलित होने के लिए पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 April 2026
- Total Views:- 39
