जिला सीएलजी, शान्ति समिति व व्यापारिक महासंघ ने राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाऐं
अजमेर 16 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के जिला सीएलजी सामुदायिक समन्वयक दल और जिला शान्ति समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुखो ने राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर सबको हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए पुलिस के शहीदो को नमन किया है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के जिला सामुदायिक समन्वयक दल के रणवीर सैनी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पुलिस के शहीदो को भी हमेशा के लिए वीरता के लिए जाना जायेगा और इतिहास में नाम जुडा रहेगा।लालवानी ने बताया कि शहीदो के बलिदान को देश कभी भूल नही सकता है।पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संरक्षक ओम प्रकाश टांक,संतोष बर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,किशोर टेकवानी,दिनेश मूरजानी,रमेश मूलचन्दानी,अनिल आडवानी,राजेश गोयल,ठाकुर प्रसाद,विजय गोयल,मानमल गोयल,बंटी भार्गव,महेन्द्र वैष्णव, गोविन्द लालवानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी,हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,आशीष शर्मा,सरदार बलबीर सिंह,सरदार भजन सिंह एवं अन्य ने राजस्थान पुलिस के 77वे स्थापना दिवस की सबको हार्दिक शुभकामनाऐ प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 April 2026
- Total Views:- 37
