परमात्मा प्रत्येक जीवात्मा के अन्दर मौजूद है-सन्तो द्वारा बताई युक्ति से होगा साक्षात्कार:परसेवानन्द
अजमेर 16 अप्रेल 2026 मानव जीवन का वास्तविक उद्वेश्य विषय पर वैचारिक गोष्ठी में बंगाल कोलकता के वेदान्त सत्संग भवन के सन्त स्वामी परसेवानन्द महाराज ने बताया कि परमात्मा प्रत्येक जीवात्मा के अन्दर मौजूद है।उन्होने बताया कि पूर्ण सन्त सतगुरू महाराज के द्वारा बताई युक्ति नाम प्रदान किये जाने से उस युक्ति पर चलकर अभ्यास करने परमात्मा से साक्षात्कार किया जा सकता है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह विचारक रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विश्व स्तर के समस्त सन्तो की शिक्षाआंे के माध्यम से राधास्वामी सत्संग में मानव को भौतिक वस्तुओ से मोह छोडकर गृहस्थ में रहते हुए परमात्मा से मिलने का मार्ग नाम जपकर प्रभु से साक्षाकार की विधी समझाई जाती है।श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी के कार्यालय परिसर में आयोजित वैचारिक गोष्ठी में गोविन्द लालवानी,अजय शोरोटिया,राधाकिशन दौलतानी,योगेश कश्यप,प्रियेश लालवानी,मोहित एवं अन्य उपस्थित थे।रमेश लालवानी ने बंगाल के सन्त स्वामी परसेवानन्द का मोतियो की माला पहनाकर,राधास्वमी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां व सन्त मार्ग भेंट करके सममानित किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 April 2026
- Total Views:- 35
