बाल विवाह रोकने में जन सेवा समिति के सर्वधर्म प्रतिनिधी निभायेंगे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका
अजमेर 15 अप्रेल 2026 जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति अजमेर,अजयमेरू सेवा समिति,बौद्व मठठ गौतम नगर,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति और अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों ने आगामी आखातीज अक्षय तृतीय के अवसर पर अबूझ सावे और शादीयों के सीजन में होने वाले शादी विवाहो में बाल विवाहो को रोकने की सबसे अपने अपने स्तर पर प्रयास करके रोकने की अपील की है।सर्वधर्म समिति की बौद्व मठठ की श्रीमती सुनीता चैधरी और श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने बताया कि प्राचीन रूढिवादी परमपराओ और आधुनिक समय में बहुत अन्तर है इसलिए बाल विवाह को रोकने में सहयोग करके हमें युवाओ की भावनाओ के अनुसार उनको जीवन जीने के लिए अपना अपना मार्ग चुनने में सहयोग करना चाहिये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति ओर जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बाल विवाह वर्तमान आधुनिक समाज के लिए अभिषाप बताया और जन मानस से भी अपने बच्चो को बाल विवाह से बचाने की अपील की है।जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी और गुणवन्त राहुल ने बताया कि राजस्थान में बाल-विवाह को समय रहते शीध्र रूकवाया जाना चाहिये।श्रीमती कुशाल जैन,एडवोकेट श्रीमती वाहेदा चिश्ति ने अपने विचार मंे बताया कि देश में अब भी बाल विवाह जैसे गैर कानूनी काम खत्म नहीं हो रहा है।सरदार बलबीर सिंह और रमेश लालवानी ने बताया कि बाल-विवाह की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शिकायत दर्ज कर बाल-विवाह रुकवाने की मांग की जा सकती है।के.एल डेविड,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी,राजेन्द्र मूरजानी,महेन्द्र वैष्णव,किशन पारीक,किशोर टेकवानी,गोविन्द लालवानी,शंकर छत्तानी,सरदार भजन सिंह,दीपक नवलानी,विजय खेमानी,सुश्री ज्योति तोलानी सहित अन्य ने बाल विवाह रोकने में और सूचना जिला प्रशासन तक पहुचाने में सहयोग की अपील की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 15 April 2026
- Total Views:- 34
